Google का बड़ा एक्शन.. Alt Balaji समेत इन Apps को गूगल ने प्ले स्टोर से किया रिमूव

Google ने कुछ Indian Apps पर बड़ा एक्शन लिया है। गूगल (Google) ने इन 10 ऐप्स को अपने Google Play Store से हटा दिया है। इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम भी शामिल हैं। जिसमें Naukri.com, 99 acres, ALTT (Alt Balaji) जैसे नाम शामिल हैं। पिछले साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को इसकी चेतावनी भी दी थी।  

गूगल की बिलिंग पॉलिसीज पर कुछ Apps फेल नजर आई थी। जिसके बाद उन्हें चेतावनी (warning) दी गई थी। आखिरकार गूगल (Google) ने इन 10 ऐप्स पर एक्शन लेते हुए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से रिमूव करने का फैसला लिया है। हालांकि, Google ने अभी तक सभी डिस्प्यूटेड ऐप्स की लिस्ट जारी नहीं की है।  

Google ने Play Store से किन ऐप्स को हटाया?

गूगल की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, इनके नाम की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम ALTT (Alt Balaji) , Kuku FM, Naukri.com, Bharat Matrimony, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, और दो अन्य ऐप शामिल हैं।  

गूगल ने ऐसा क्यों किया ! जानिए क्या है मामला? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट ना देने का है। और इसी कारण से तकनीकी दुनिया (technology World) के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इन Apps को रिमूव करने का फैसला लिया है। दरअसल, कई स्टार्टअप्स चाहते थे कि Google की तरफ से चार्ज नहीं लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं दी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। गूगल को इसमें हरी झंडी मिल गई और ऐप्स को कोई राहत नहीं दी गई। जिसके बाद स्टार्टअप्स को फीस का भुगतान करने को कहा गया, या फिर उनके ऐप्स को हटाया जाएगा।  

Google के Policy की आलोचना भी की गई!

कुकू एफएम (Kuku FM) के CEO लाल चंद बिशु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X-Twitter) पर पोस्ट करके गूगल की आलोचना की और उसके इस फैसले को गलत ठहराया। 99acres और Naukri.com के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने भी पोस्ट कर गूगल के प्रति अपनी नारागजगी जताई। हालांकि, अब इन ऐप्स की प्ले स्टोर पर कब तक वापसी होगी? इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!